Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona virus: महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 63 हुई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona virus: महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 63 हुई
, शनिवार, 21 मार्च 2020 (11:30 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इन नए 11 मामलों में से 10 मुंबई से और 1 पुणे से सामने आया है।
अधिकारियों ने बताया कि 7 मरीजों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल और 1-1 मरीज को सैफी अस्पताल, नानावती अस्पताल और एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुणे के मरीज को वहां के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रसित 1 मरीज की मुंबई में मौत हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus: अमेरिका में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और पृथक रहने की सलाह