Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंडीगढ़ में शादियों के दौरान शराब परोसने की मिली अनुमति

Advertiesment
हमें फॉलो करें चंडीगढ़ में शादियों के दौरान शराब परोसने की मिली अनुमति
, गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (09:54 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में प्रशासन ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में शादी समारोहों के दौरान शराब परोसने की अनुमति दे दी। इसके अलावा प्रशासन ने बार बंद रखने की जानकारी दी।

सलाहकार मनोज परिदा ने कहा, शादी समारोह में शराब परोसने की अनुमति दी जाएगी, और इसके लिए उत्पाद शुल्क विभाग से विशेष अनुमति ली गई है। हालांकि बार बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लागू 'अनलॉक 2' के आदेश चंडीगढ़ में लागू किए गए हैं।

यह भी निर्णय लिया गया है कि फिलहाल चुनिंदा बाजारों को खोलने के लिए निर्धारित सम-विषम की प्रणाली खत्म की जाएगी। प्रशासन ने इसके साथ ही दुपहिया वाहनों पर दो लोगों के सवार होने और कार में चार लोगों के सवार होने की भी अनुमति दे दी।
इस दौरान ऑटोरिक्शा में चालक सहित तीन लोगों को बैठने की अनुमति होगी। हालांकि चालक और सभी सवारी को मास्क पहनना होगा और वाहन के मालिक को नियमित रूप से अपने वाहन को सैनेटाइज करना होगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस Live Updates : भारत में 6 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 17,848 की मौत