Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका ने मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाने की योगी से मांगी अनुमति

हमें फॉलो करें प्रियंका ने मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाने की योगी से मांगी अनुमति
, शनिवार, 16 मई 2020 (16:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि प्रवासी मजदूरों के लिए गाजियाबाद और नोएडा से 1000 बसें चलाने की अनुमति प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा, लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, पलायन कर रहे बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर-गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती हैं। इसका पूरा खर्च कांग्रेस वहन करेगी।
उन्होंने कहा, महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के लिए हम 1000 बसों को चलाने की आपसे अनुमति चाहते हैं। प्रियंका ने कहा, राष्ट्र निर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस इनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी सैनसम सिर में चोट के कारण अस्पताल में भर्ती