Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टिकैत ने दी सरकार को चुनौती, बोले- किसान नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो BJP नेताओं का होगा बहिष्कार

हमें फॉलो करें टिकैत ने दी सरकार को चुनौती, बोले- किसान नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो BJP नेताओं का होगा बहिष्कार

निष्ठा पांडे

, शनिवार, 27 मार्च 2021 (21:23 IST)
देहरादून। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को देहरादून जिले के विकास नगर के हरबर्टपुर में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत की और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान टिकैत ने कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उसे तानाशाह करार दे डाला।

किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए किसान नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग करते हुए टिकैत ने कहा कि यह कृषि कानून नहीं, बल्कि काले कानून हैं, जो किसानों की बर्बादी की गारंटी देते हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि गुजरात और बेंगलुरु में किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए किसान नेताओं की शाम तक रिहाई नहीं हुई तो देशभर में बीजेपी नेताओं का बहिष्कार होगा।

बीजेपी नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई संगठनों से जुड़े लोग भी किसान महापंचायत में पहुंचे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

म्यांमार में सुरक्षाबलों की अब तक की सबसे हिंसक कार्रवाई, 1 दिन में 91 लोगों की मौत