Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस ने बनाई कोरोनावायरस की वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को लगा पहला टीका

हमें फॉलो करें रूस ने बनाई कोरोनावायरस की वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को लगा पहला टीका
, मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (14:49 IST)
मास्को। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को दावा किया कि उनके देश ने कोरोनावायरस के पहले टीके को मंजूरी दे दी है।
 
पुतिन ने कहा कि कि ये दुनिया की पहली सफल कोरोना वायरस वैक्सीन है। इसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। पुतिन ने कहा कि उनकी बेटी ने भी इस वैक्सीन को लिया है।
 
इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलेप किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन को सफल करार दिया। इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन का डोज बनाया जाएगा।
 
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी बेटी को कोरोना वायरस हुआ था, जिसके बाद उसे ये नई वैक्सीन दी गई। कुछ देर के लिए उसका तापमान बढ़ा लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक है।

स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने रूस के माइक्रोबायोलॉजी शोध केंद्र गेमालेया की वैक्सीन पंजीकृत किये जाने की पुष्टि की है। मुराशको ने बताया कि वैक्सीन सुरक्षित और कारगार है।

हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रूस के वैक्सीन को लेकर आशंका जाहिर की थी और कहा था कि रूस जल्दबाजी में वैक्सीन ला रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी का बड़ा बयान, Corona के खिलाफ लड़ाई में देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा