Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अब महीने में 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना

हमें फॉलो करें 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अब महीने में 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना
, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (19:18 IST)
मुंबई। कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए पहले ही 50 लाख रुपए का दान दे चुके क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है।
 
एक गैर सरकारी संगठन  'अपनालय' ने ट्वीट के जरिए तेंदुलकर को धन्यवाद दिया।' अपनालय' ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिए।'

अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। तेंदुलकर ने जवाब दिया, ‘अपनालय को शुभकामनाएं और जरूरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।'
webdunia

सनद रहे कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिन प्रमुख खेल हस्तियों से बातचीत की थी, उनमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल थे।

दूरदर्शन पर सचिन को एक वीडियो के जरिए देशवासियों को नसीहत देते नजर आते हैं कि किस तरह हमें अपने घर में रहना है और कई बार हाथों को साबुन से धोना है। सचिन खुद अपने घर में हाथ धोने का समझाने के साथ कोरोना को देश से भगाने की अपील भी करते नजर आते हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाह ने BSF से पाकिस्तान, बांग्लादेश से जुड़ी सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने को कहा