Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

Corona के नए स्‍ट्रेन का असर, सऊदी अरब ने स्थगित कीं सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Saudi Arabia
, सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (15:30 IST)
दुबई। सऊदी अरब ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने और उसके तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्थाई रूप से अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाएं स्थगित कर दी हैं।

देश के गृह मंत्रालय ने कहा कि ‘वायरस की प्रकृति के बारे में चिकित्सा संबंधी जानकारी स्पष्ट होने तक इस एक सप्ताह के उड़ान प्रतिबंध को और बढ़ाया जा सकता है।

उसने कहा कि देश के भू और समुद्री बंदरगाह भी बंद रहेंगे। सरकार ने पिछले तीन महीने में यूरोपीय देशों से लौटे सभी लोगों को तत्काल कोविड-19 जांच कराने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने कहा कि निलंबन से देश के मालवाहक उड़ानों और आपूर्ति श्रृंखला पर कोई असर नहीं पड़ेगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona का कहर, ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें प्रतिबंधित