Publish Date: Thu, 13 May 2021 (22:06 IST)
Updated Date: Thu, 13 May 2021 (22:08 IST)
कोरोनाकाल में अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद के लिए लगातार सक्रिय हैं। लोगों के लिए वे एक रियल सुपरहीरो हैं। सेलिब्रिटी से लेकर आम इंसान तक की मदद सोनू सूद ने की है। सोनू का एक लड़की ने अपनी सेवा भावना से दिल जीत लिया है। इसे लेकर सोने ने ट्वीट भी किया है।
एक लड़की ने सूद चैरिटी फाउंडेशन में 15000 रुपए का दान दिया है। सोनू सदू ने अपने ट्विटर हैंडल पर उस लड़की की फोटो शेयर की है और उसके बारे में बताया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'बोड्डू नागा लक्ष्मी, एक दिव्यांग लड़की और यूट्यूबर हैं।
आंध्रप्रदेश के एक छोटे गांव वरीकुंटापाडू की रहने वाली लक्ष्मी ने सूद फाउंडेशन में 15000 रुपए दान में दिए हैं। ये पैसे उनकी पांच महीने की पेंशन हैं। मेरे लिए वे सबसे अमीर भारतीय हैं।
आपको किसी का दु:ख देखने के लिए आंखों की जरूरत नहीं होती है। ये एक असली हीरो हैं। उनका यह ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो गया और लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस लड़की की मदद के बाद सोनू सूद से कई लोगों ने पूछा कि उनके फाउंडेशन में किस तरस से सहायता कर सकते हैं।