Publish Date: Thu, 06 Jan 2022 (21:51 IST)
Updated Date: Thu, 06 Jan 2022 (21:56 IST)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए हैं। ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की बात कही है।
देशभर में कोरोनावायस और उसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए। जिसमें हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी शामिल हैं। इसी बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।
ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। इस दौरान महेश बाबू ने सभी से कहा है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनसे मिले हैं वह सभी अपने टेस्ट करवा लें।