Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में vaccination की गति दुनिया में सबसे तेज, अब तक 8.70 करोड़ से अधिक दीं खुराकें

हमें फॉलो करें भारत में vaccination की गति दुनिया में सबसे तेज, अब तक 8.70 करोड़ से अधिक दीं खुराकें
, बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (16:48 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण वाला देश बन गया है। भारत में रोजाना औसतन 30,93,861 खुराकें दी जा रही हैं। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 8.70 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

 
सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 13,32,130 सत्रों में टीके की 8,70,77,474 खुराकें दी जा चुकी हैं।  इनमें 89,63,724 स्वास्थ्यकर्मियों कोविड-19 टीके की पहली खुराक जबकि 53,94,913 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई हैं, वहीं अग्रिम मोर्चे के 97,36,629 कर्मियों को पहली खुराक और 43,12,826 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
 
इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के 3,53,75,953 लोगों को पहली खुराक और इसी आयुवर्ग के 10,00,787 लोगों को दूसरी खुराक दी गई हैं, वहीं 45 साल से 60 साल के बीच के 2,18,60,709 लोगों को पहली खुराक और 4,31,933 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। पिछले 24 घंटे में 33 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गईं। देश में टीकाकरण अभियान के 81वें दिन (6 अप्रैल) को 33,37,601 लोगों को खुराकें दी गईं।

 
देश में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और बुधवार को अब के सर्वाधिक 1,15,736 नए मामले सामने आए। नए मामलों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और केरल की भागीदारी 80.70 प्रतिशत थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 55,469 मामले सामने आए, वहीं छत्तीसगढ़ में 9,921 और कर्नाटक में 6,150 मामले आए। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 8,43,473 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.59 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 55,250 मामलों की बढ़ोतरी हुई।

webdunia
 
देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,92,135 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 59,856 लोग स्वस्थ हो गए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 630 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 राज्यों की भागीदारी 84.44 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 297 लोगों की मौत हो गई। पंजाब में संक्रमण से 61 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें ओडिशा, लद्दाख, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, नगालैंड, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोविड नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा, गुजरात पुलिस ने वसूला 2.6 करोड़ का जुर्माना