Publish Date: Sat, 04 Jul 2020 (11:13 IST)
Updated Date: Sat, 04 Jul 2020 (11:16 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' और उनकी पत्नी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है।
मोती सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी तबियत ठीक है। ग्रामीण विकास मंत्री को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को हुई जांच में संक्रमित पाए गए। उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई है।
भारतीय जनता पार्टी से विधायक मोती सिंह 4 बार से प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। (भाषा)