khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत को मिली एक और Vaccine, मॉडर्ना के आपात इस्तेमाल की मंजूरी

Advertiesment
Vaccine
नई दिल्ली, देश को जल्द ही कोरोना की एक और वैक्सीन मिलेगी। आज डीजीसीआई ने सिप्ला को भारत में सीमित आपात इस्तेमाल के लिए मॉडर्ना के कोविड-19 टीके के आयात की इजाजत दी है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा है कि मॉडर्ना की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पूतनिक वी के बाद यह भारत में चौथी वैक्सीन होगी। 

सिप्ला ने सोमवार को औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को एक आवेदन देकर इस टीके के आयात की अनुमति मांगी थी। उसने 15 अप्रैल और एक जून के डीसीजीआई नोटिस का हवाला दिया था।

नोटिस में कहा गया था कि यदि टीके को आपात उपयोग अधिककार (ईयूए) के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) द्वारा अनुमति दी जाती है, तो टीके को बिना ‘ब्रिजिंग ट्रायल’ के विपणन का अधिकार दिया जा सकता है। इसके अलावा, हर खेप को केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल), कसैली से जांच कराने की जरूरत की छूट मिल सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवराज के मंत्री तोमर बोले- पेट्रोल महंगा है तो साइकिल चलाओ और स्वस्थ रहो...