Publish Date: Sun, 22 Nov 2020 (08:56 IST)
Updated Date: Sun, 22 Nov 2020 (08:59 IST)
मॉस्को। जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक महामारी बन चुके कोरोनावायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में 5 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 1378000 से ज्यादा लोगों की इससे मौत हुई है।
दुनियाभर में अब तक कोरोना से 5,80,14,491 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि इससे 13,78,866 मरीजों की मृत्यु हुई है। दुनियाभर में 37,155,362 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
अमेरिका, भारत और ब्राजील क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जहां कोरोना के मामले सबसे अधिक प्रभावित हैं। अमेरिका में एक करोड़ 20 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।(वार्ता)