Cricket Articles %e0%a4%85%e0%a4%ac %e0%a4%a4%e0%a5%8b %e0%a4%9a%e0%a4%95 %e0%a4%a6%e0%a5%87 %e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae %e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be 107090700024_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब तो चक दे टीम इंडिया...

Advertiesment
चक दे टीम इंडिया एकदिवसीय सिरीज
webdunia
PTIPTI
टेस्ट सिरीज में इंग्लैंड को धराशायी करनके बाद जब टीम इंडिया एकदिवसीय सिरीज में 3-2 से पीछे हो गई थी, तब एक बार लगा था कि अब तो एकदिवसीय सिरीज जीतने का सपना सपना ही रह जाएगा। मगर छठे मैच में जिस बहादुरी से टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 317 रनों का पीछा कर अँग्रेजों का मुगालता दूर किया, उसे देखकर दिल बोल पड़ा कि 'आज तो चक दिया टीम इंडिया ने'।

जिस देश में क्रिकेट को धर्म और खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है, जहाँ हर जीत की खुशी त्योहारों-सी मनती हो, वहाँ उम्मीदें भी आसमान छूती हैं। हर हार पर खिलाड़ियों को कोसा जाता है और हर जीत पर उन्हें उतनी ही प्रशंसा भी मिलती है।
webdunia
बड़े दिनों के बाद क्रिकेट का पुराना जुनून जागा... सचिन-सौरव को पुराने रंग में देखकर दिल को बड़ी खुशी मिली। नए खिलाड़ियों ने भी अपना काम बखूबी निभाया। रॉबिन उथप्पा ने जिस ढंग से भारतीय जीत को 'फिनिशिंग टच' दिया, उससे उनका आत्मविश्वास पता चलता है।

मैस्केरेनस से पाँच छक्के खा चुके युवराज की तो मानो मुराद ही पूरी हो गई थी। मैच जीतने के बाद मैदान पर खुशी से कुलांचे भरते देखकर आसानी से यह अंदाज लगाया जा सकता है कि मैच हारने पर किसी भी खिलाड़ी पर क्या गुजरती होगी।

webdunia
PTIPTI
जिस देश में क्रिकेट को धर्म और खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है, जहाँ हर जीत की खुशी त्योहारों-सी मनती हो, वहाँ उम्मीदें भी आसमान छूती हैं। हर हार पर खिलाड़ियों को कोसा जाता है और हर जीत पर उन्हें उतनी ही प्रशंसा भी मिलती है।

ऐसी स्थिति में हर खिलाड़ी पर प्रदर्शन का दबाव रहता है। साथ ही बीसीसीआई व आईसीएल में चल रही रस्साकशी का भी कुछ तो असर पड़ ही रहा होगा टीम इंडिया पर। मगर जनाब, हम आम आदमी हैं। हमें इस सब से क्या लेना-देना, हमें तो बस जीतते हुए देखना है अपनी टीम इंडिया को।

भले ही लाख बुराइयाँ हों, मगर है तो हमारी अपनी टीम इंडिया, तो दिल से एक ही बात निकलती है कि चक दे... चक दे इंडियाइस बार तो दुनिया को दिखा ही दो कि सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी!!

फाइनल मैच के लिए हमारी शुभकामनाएँ टीम इंडिया को!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi