Publish Date: Thu, 04 Jul 2019 (17:50 IST)
Updated Date: Thu, 04 Jul 2019 (17:55 IST)
बर्मिंघम। बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी विश्व कप मुकाबला जीतने के बाद 'चहल टीवी' पर युजवेंद्र चहल और लोकेश राहुल के बीच चल रहे इंटरव्यू के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली भी शामिल हो गए और टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आए।
बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें चहल विराट के लिए कह रहे हैं कि पूरी कोशिश कर रहे हैं चहल टीवी में घुसने की। मैंने इन्हें इसमें शामिल किया फिर भी। इसके जवाब में विराट ने कहा कि मुझे आना नहीं है, मुझे राहुल ने बुलाया था। इसके बाद चहल ने कहा कि यह स्कीम है चहल टीवी पर आने की। कैसी तड़प होती है लोगों को चहल टीवी पर आने की।
उल्लेखनीय है कि अक्सर मैच के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज चहल किसी एक भारतीय खिलाड़ी का 'चहल टीवी' पर इंटरव्यू लेते हैं और मस्ती करते हैं। गौरतलब है कि भारत ने मंगलवार को विश्व कप मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।