Publish Date: Fri, 17 Jun 2022 (08:28 IST)
Updated Date: Fri, 17 Jun 2022 (08:32 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के डलास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदूक को खाली समझकर एक किशोर ने गोली चलाई, जिससे एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई।
न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के अनुसार, डलास पुलिस ने कहा, पीड़ित के सिर पर गोली लगी है। पुलिस ने जब शूटर से पूछताछ की तो उसने बताया कि गोली उसने नहीं, बल्कि मृत लड़के ने खुद अपने सिर पर चलाई थी।
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि शूटर ने यह समझकर पीड़ित से बंदूक छीन ली होगी कि यह अनलोडेड है, इसमें एक भी गोली नहीं है और इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई होगी।
डलास पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित की पहचान 15 वर्षीय इसहाक रोड्रिगेज के रूप में हुई है। (वार्ता)