Publish Date: Tue, 15 Feb 2022 (23:22 IST)
Updated Date: Tue, 15 Feb 2022 (23:25 IST)
इंदौर। जूनी इंदौर पुलिस ने कॉलेज के बाहर छात्राओं से अश्लील हरकत कर उनके साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 मजनुओं को गिरफ्तार कर कॉलेज के बाहर उसका जुलूस निकाला है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि और छात्राओं और अन्य लोगों में गुंडे-मजनुओं का डर कम हो सके।
पुलिस को कॉलेज के बाहर छात्राओं द्वारा गुंडे और बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायतें मिल रही थीं। इसे लेकर पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने 2 अपराधियों को पकड़कर उसका सरेराह जुलूस निकाला है।
जूनी इंदौर थाना पुलिस को जीडीसी कॉलेज की कुछ छात्राओं ने शिकायत की थी कि कुछ ऑटो चालक उनके कॉलेज के बाहर खड़े होकर अश्लील हरकत करते हैं। पुलिस ने सिविल ड्रेस में कॉलेज के बाहर खड़े होकर और ऑटो नंबर के आधार पर मोती तबेला निवासी ऑटो चालक मो. शहीद और इशहाक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बदमाशों को उसी कॉलेज के बाहर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। यह तक कहलवाया कि 'लड़कियों को छेड़ना पाप है, पुलिस हमारी बाप है'। गुंडों की पिटाई का मजा राह चलते लोगों ने भी लिया।