Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या है रणवीर अल्लाहबादिया का असली सरनेम, जानिए क्या है रणवीर का पूरा नाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें RANVEER ALLAHBADIA FAMILY HISTORY

WD Feature Desk

, बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (07:14 IST)
Ranveer Allahbadia Real Surname : यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, हाल ही में विवादित टिप्पणी के कारणों से सुर्खियों में हैं। समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट पर एक विवादित टिप्पणी के बाद, उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और रणवीर इलाहाबादियां के बारे में सर्च कर रहे हैं। इसी बीच कई लोगों की जिज्ञासा उनके सरनेम को लेकर भी बढ़ी है। लोगों का पूछना है कि क्या अल्लाहबादिया ही उनका असली सरनेम है। आइये हम आपको बताते हैं क्या है रणवीर अल्लाहबादिया का असली सरनेम। 

रणवीर ने किया था सरनेम को लेकर खुलासा
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ पॉडकास्ट पर एक बातचीत के दौरान, अल्लाहबादिया ने अपने सरनेम की जड़ों के बारे में बताया। उन्होंने अपने परिवार के इतिहास से दो दिलचस्प किस्से साझा किए। आइए जानते हैं क्या हैं वो किस्से और रणबीर अल्लाहबादिया के सरनेम का सच । इन क़िस्सों के बारे में रणवीर बताते हैं कि पहली कहानी उन्हें उनके चाचा ने बताई थी और दूसरी उनके पिता ने। 

जब भारती सिंह ने मज़ाक में पूछी सरनेम की सच्चाई: पॉडकास्ट पर जब भारतीय सेवा ने रणबीर से मजाक में पूछा कि उनका सरनेम अल्लाहबादिया क्यों है?  क्या वह इलाहाबाद से मुंबई आए थे? तो रणबीर ने बताया कि उनके सरनेम का इलाहाबाद से कोई सीधा संबंध नहीं है।  अल्लाहबादिया ने बताया, "दो कहानियाँ हैं। एक मेरे चाचा ने मुझे बताई थी, और दूसरी मेरे पिता ने। उन्होंने कहा कि हमारे एक रिश्तेदार हरिवंश राय श्रीवास्तव 'बच्चन' की तरह कवि थे और इसी से हमारा सरनेम अल्लाहबादिया पड़ गया। 

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि  उनका वास्तविक सरनेम अरोड़ा है, लेकिन यह आधिकारिक दस्तावेजों में नहीं लिखा गया है। यह सुनकर भारती सिंह ने पूछा कि अरोड़ा होने का मतलब है कि रणवीर पंजाबी मूल के हैं। इसके बाद अल्लाहबादिया ने दूसरी कहानी शेयर की, जिसमें पाकिस्तान से संबंध होने का संकेत दिया गया। उन्होंने अपने पिता का नाम लेते हुए बताया कि उनका परिवार मूल रूप से पाकिस्तान से आया था। उस समय, परिवारों, विशेष रूप से शिक्षा से जुड़े लोगों को अक्सर मानद उपाधियाँ दी जाती थीं।  उनके परदादाओं में से एक शायद किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे, और उन्हें इलम वादी की उपाधि दी गई थी। परिवार के भारत आने के बाद, यह उपाधि अंततः बदलकर अल्लाहबादिया हो गई। हालांकि अल्लाहबादिया मानते हैं कि उन्हें इस कहानी की सच्चाई के बारे में पता नहीं है, लेकिन यह खुलासा उनके वंश के बारे में एक दिलचस्प पहलू को सामने लाता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माता-पिता पर भद्दी टिप्पणी करने वाले रणवीर अल्लाहबादिया के पिता को क्यों दुनिया कहती है 'द मिरेकल मैन', सच्चाई जान कर उड़ जाएंगे होश