Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाठकों के पत्र (प्रतिक्रियाएँ)

हमें फॉलो करें पाठकों के पत्र (प्रतिक्रियाएँ)
WD WD  
वेबदुनियज-साआपकप्रिस्‍तंभ 'पाठकोपत्र' बाफिरूप-रंमेप्रस्‍तुहैइसकमाध्‍यअपनप्रतिक्रियाएप्रेषिसकतहैं, जिन्‍हेसाप्‍ताहिरूप्रकाशिकरेंगेन्‍यूनतम 50 अधिकतम 100 शब्‍दोमेअपनप्रतिक्रियव्‍यक्‍सकतहैं। - संपाद
शहीद कप्तान विजयंत थापर की कहानी मुझे बहुत पसंद आई। इसके लिए मैं वेबदुनिया की पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूँ। जो भी इस आलेख को पढ़ेगा उसके मन में देशप्रेम का भाव जागृत होगा। आगे भी इस तरह के आलेखों को इंतजार रहेगा।

 

पुष्पेंद्र सिंह जादौन ([email protected]m)

मैं किरण बेदी की प्रशंसक हूँ। हाल ही में जो नाइंसाफी उनके साथ हुई है, वह सरकार के एक गलत और अनुचित फैसले का परिणाम है। इस पूरे घटनाक्रम से यह सिद्ध होता हैं कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह से फँस चुकी है। यदि सरकार किरण बेदी के साथ इंसाफ नहीं करती है तो देश की सारी महिला संस्थाओं को उनके लिए इंसाफ माँगने सड़क पर उतरना चाहिए।

 

रानी अरोरा ( [email protected])

‘एक शहीद का ख’ बहुत पसंद आया। देश के सभी नागरिकों को गर्व होगा कि देश की सुरक्षा ऐसे बहादुर सैनिकों के हाथ में हैं। दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाता हैं यह खत।

 

पराग ([email protected])

एक शहीद का खत बहुत अच्छा लगा। यदि हर भारतीय इसी तरह सोचने लगे तो कोई दुश्मन हमारे देश की सीमाओं को छू नहीं सकता।

 

सुनील ([email protected])

एक शहीद के खत ने दिल को छू लिया। मैं उस सैनिक को सलाम करता हूँ। मैं उन माता-पिता को भी सलाम करता हूँ, जिन्होंने ऐसे साहसी पुत्र को जन्म दिया।

 

गुरनाम सिंह ([email protected])


कोई तो आवाज उठाए आलेख पढ़ा। कितने दुर्भाग्य की बात है कि जिस इंसान पर देश को गर्व होना चाहिए, उसी के साथ नाइंसाफी हो रही है। वो भी ऐसे विभाग में जिसकी स्थापना ही जनता को इंसाफ दिलाने के लिए की गई थी। किरण बेदी के साथ हुए पक्षपात से यह सिद्ध हो गया है कि आज बड़े पदों पर नियुक्तियाँ प्रतिभा के आधार पर नहीं वरन् रिश्वत के आधार पर हो रही हैं। हम सभी को मिलकर किरण बेदी के लिए आवाज उठाना चाहिए।

 

सुरेंद्र शर्मा ([email protected])

शहीद कप्तान विजयंत थापर के परिवार को मेरा सलाम। काश हर परिवार में बच्चों को थापर परिवार की तरह परवरिश मिले।

 

सुशील ( [email protected])

एक शहीद का खत बहुत अच्छा लगा। आगे भी ऐसी सामग्री का इंतजार रहेगा। सेना के नौजवान ही देश के सच्चे सपूत होते हैं। ये सीने पर गोली खाकर भी देश के बारे में ही सोचते हैं। इस सैनिकों को सलाम और शत्-शत् नमन।

 

रंजीत कुमार झा ([email protected])

शहीद कप्तान विजयंत थापर को मेरा प्रणाम। आलेख को पढ़ने के बाद ऐसा लगा जैसे में इसे जीवन में कभी नहीं भूल पाऊँगा। इस प्रस्तुति के लिए वेबदुनिया की संपादकीय टीम को हार्दिक बधाई

 

श्रीधर ([email protected]

शहीद का खत वेबदुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलेखों में से एक है। इसकी तारिफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे आगे भी इस तरह के आलेखों का इंतजार रहेगा।

 

पुनीत शर्मा ([email protected])

कोई तो आवाज उठाएँ आलेख बहुत पसंद आया। किरण बेदी जैसे लोग किसी भी राष्ट्र के लिए सम्पत्ति की तरह होते हैं, जिन पर गर्व किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों की गरिमा का ख्याल रखना राष्ट्र का नैतिक दायित्व होता है। किरण बेदी को इंसाफ मिले या ना मिले, मैं हमेशा उनके साथ रहूँगा। मुझे यकीन है कि किरण बेदी की जंग अभी भी जारी रहेगी। उनके जैसी ईमानदार अफसर का नैतिक बल बढ़ाने के लिए हम सभी को उनका सहयोग करना चाहिए।

 

हरप्रीत सिंह संधू (

एक पूर्व सैन्य अधिकारी होने के नाते मुझे विजयंत थापर की वीरता पर गर्व है। जिसने भारत माता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाली पीढ़ी के बच्चे विजयंत थापर के बलिदान से कोई सबक सीखेंगे। मैं भगवान प्रार्थना करता हूँ कि विजयंत थापर की आत्मा को शांति मिले।

 

मेजर प्रताप ([email protected])

‘कीड’ यह कहानी बहुत पसंद आई। समाज की दोहरी मानसिकता आज के दौर में भी नहीं बदल रही हैं। आज भी एक नन्हीं बच्ची कुछ लोगों की नजर में एक कीडा ही है।

 

सुमिता ([email protected])

कोई तो आवाज उठाए यह आलेख मुझे बहुत अछा लगा। मैं इस बात से सहमत हूँ कि दिल्ली का कमिश्नर किरण बेदी को ही बनना चाहिए था। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस डिपार्टमेंट को भी फायदा होता।

 

अंजनी कुमार शर्मा ([email protected]


शहीद का खत बहुत अच्छा लगा। कृपया सेना में शहीद हुए जवानों के बारे में और भी आलेख प्रकाशित करें।

 

सोमवीर कौशिक ([email protected])

मैं वेबदुनिया को धन्यवाद देना चाहूँगा। शहीद का खत इस आलेख के माध्यम से आपने बहुत सहजता से एक सैनिक की भावना से आमजनों को अवगत करवाया। देश की शहीदों को मेरा प्रणाम।

 

हिम्मत सिंह भाटी (


आपसे अनुरोध है कि सिंह के शनि का फल पाठकों को बताएँ ताकि वे इस नई स्थिति के बारे में पूरी जानकारी से लाभन्वित हो सकें

 

प्रवीण सक्सेना ([email protected])

जब भी आप ज्योतिष के संबंध में किसी तरह की सामग्री का प्रकाशन करें। कृपया यह अवश्य स्पष्ट करें कि वह जानकारी चंद्र राशि के आधार पर है या सूर्य राशि के आधार पर। आप ज्योतिष के कौन-से मत के अनुसार जानकारियाँ देते है ? कौन-सा मत सत्य के ज्यादा नजदीक है

 

देवब्रत घोष

स्टफ्ड पराठों की रेसिपी बहुत पसंद आई। इतनी अच्छी जानकारी के लिए धन्यवाद

 

श्वेता जापे ([email protected])


वेबदुनिया करियर के अंतर्गत ‘झुक रही है सारी दुनिया’ आलेख बहुत अच्छा लगा। बायोटेक्नोलॉजी के बारे में और भी जानकारियाँ दें।

 

घनश्याम पाटीदार ([email protected])


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi