Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप प्रत्याशी की कार पर हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Attack on AAp candidate
नई दिल्ली , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015 (14:33 IST)
नई दिल्ली। सात फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने बीती रात आम आदमी पार्टी की एक उम्मीदवार की कार पर उस समय कथित हमला कर दिया जब वह अपने घर जा रही थीं।
 
पुलिस के अनुसार आप की रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सरिता सिंह जिस वाहन में जा रही थीं, उस पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लोगों के एक समूह ने कथित रूप से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उनकी कार पर लोहे की छड़ों एवं लाठियों से वार किया। आप प्रत्याशी सुरक्षित हैं।
 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज कराई जानी है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi