Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप को दिग्विजय का समर्थन, चंदा विवाद में भाजपा की डर्टी ट्रिक्स...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Digvijay singh
नई दिल्ली , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015 (09:44 IST)
नई दिल्ली। चंदा विवाद में भले ही आप संयोजक केजरीवाल कांग्रेस के निशाने पर हो लेकिन कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आप का समर्थन करते हुए भाजपा का करारा हमला किया है। 
 
दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर आशंका जताई है कि आप को शर्मसार करने के लिए ये भाजपा के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट का काम हो सकता है। 
 
दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा, 'मैं केजरीवाल का प्रशंसक नहीं हूं लेकिन उन्होंने बीजेपी को उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चुनौती देकर सही किया है जिन्होंने चेक से 2 करोड़ का चंदा दिया था।'

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'मुझे हैरानी नहीं होगी अगर 'आप' को बदनाम करने के लिए ये बीजेपी के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ने किया हो। क्या जेटली चंदा देने वालों पर कार्रवाई करेंगे?'

उल्लेखनीय है कि 'आवाम' नाम के एक संगठन ने सोमवार को आप पर फर्जी कंपनियों से 2 करोड़ रुपए चंदा लेने का आरोप लगाया था।
 
एनजीओ का कहना है कि 'आप' ने हेम प्रकाश नाम के एक ही शख्स से अलग-अलग चार कंपनियों के जरिए चंदा लिया है। चारों कंपनियों से 50-50 लाख रुपए 'आप' को चंदे में मिले हैं और चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी का रजिस्टर्ड पता झुग्गियों में है।
 
इस आरोप पर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हमें मिलने वाले चंदे पर एनडीए सरकार जांच कर कोर्ट में हलफनामा दे चुकी है और इसमें कुछ भी छिपा नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi