Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किरण बेदी के दफ्तर पर हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kiran bedi office attack
नई दिल्ली। भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के चुनाव कार्यालय पर सोमवार शाम हमला हुआ। बताया जाता है कि हमलावर वकील थे। इस हमले में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेदी के कृष्णानगर दफ्तर एक हजार के करीब वकीलों ने किरण बेदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और हमला किया। इस हमले में दो से तीन कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है। ये वकील कड़कड़डूमा कोर्ट से आए थे। उल्लेखनीय है कि बेदी कृष्णानगर सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। 
 
एक कार्यकर्ता ने बताया कि वकील नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वे बहुत ही अभद्र तरीके से नारेबाजी कर रहे थे। वकीलों ने कार्यालय के बाहर खड़े हुए वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और कार्यकर्ताओं से मारपीट भी की।

किरण बेदी ने हमले के बाद कहा कि मेरे दफ्तर पर हमला हुआ है। कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। मैं अपनी रैली अधूरी छोड़कर कार्यालय लौट रही हूं। दूसरी ओर भाजपा के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बेदी के दफ्तर पर हमले की निंदा की है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi