Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में किरण बेदी की ताजपोशी तय!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kiran Bedi
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

नई दिल्ली , गुरुवार, 22 जनवरी 2015 (12:18 IST)
दिल्ली के चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आते जा रहे हैं, राजनीति गरमाती जा रही है। कई नेता भाजपा में आ रहे हैं तो आप और कांग्रेस टूटती नजर आ रही है। पहले किरण बेदी, फिर शाजिया इल्मी, विनोद बिन्नी, एमएस धीर भाजपा में आए, ये वो चेहरे हैं जो कभी अरविन्द केजरीवाल के साथ हुआ करते थे। 
 
भाजपा ने किरण बेदी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ टीवी चैनलों के विभिन्न सर्वेक्षणों में भी बेदी मुख्‍यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा व्यक्ति के रूप में भी उभरी हैं। इस सबके बावजूद ज्योतिषीय विश्लेषण क्या कहता है किरण बेदी के बारे में, बेदी की जन्मकुंडली कर्क लग्न से जानेंगे।
 
बेदी के जन्म के समय चन्द्रमा नीच राशि का था, लेकिन मंगल की सप्तम दृष्टि चन्द्र पर पड़ने से चन्द्र का नीच भंग हुआ। इस प्रकार देखा जाए तो आपको चन्द्र ने लाभदायक स्थिति में पहुंचाया तभी व मंगल का पंचम भाव को देखना ही आपका आईपीएस में जाना हुआ। 
 
अब आप भाजपा से जुड़कर राजनीतिक सफर का आगाज करने जा रही हैं। आपकी पत्रिका में दशम भाव का स्वामी, जो राजनीति का कारक होता है, वो लाभ भाव एकादश में होकर शुभ परिणाम देता है, वहीं शनि की द्वितीय भाव से चतुर्थ भाव पर उच्च दृष्टि होने से आपको स्थानीय राजनीति विधानसभा में अच्छी सफलता के आसार का कारक बनाती है। आपकी पत्रिका में चन्द्र का नीच भंग व चतुर्थ भाव पर उच्च शनि की दृष्टि व भाग्य के मालिक गुरु की उच्च दृष्टि लग्न पर आपको सफलता तक पहुंचाकर सत्ता का सुख देगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi