Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा सांसद ने केजरीवाल के बच्चों पर निशाना साधा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनोज तिवारी
नई दिल्ली , शनिवार, 31 जनवरी 2015 (12:15 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल के बच्चों को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे (अरविंद के बच्चे) उनके (अरविंद के) साए और झूठ से दूर रहकर बड़े होंगे।

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता से नेता बने तिवारी ने पिछले चुनावों के बाद आप के कांग्रेस से समर्थन लेने को निशाना बनाते हुए ये बात कही।

आजादपुर में रैली को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि वे (अरविंद) अपने बच्चों को जीने दें। हम आपके बच्चों को राजनीति में नहीं घसीटना चाहते। ऐसा प्रतीत होता है कि वे खुद अपने बच्चों के दुश्मन हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि उनके बच्चे उनके और उनके झूठ के साए से दूर बड़े हों। केजरीवाल को दिल्ली के बच्चों की जिंदगी नहीं खराब करनी चाहिए इसलिए जरूरी है कि किरण बेदी को लाया जाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi