Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के कड़कड़डूमा में पीएम मोदी का भाषण...

हमें फॉलो करें दिल्ली के कड़कड़डूमा में पीएम मोदी का भाषण...
नई दिल्ली , शनिवार, 31 जनवरी 2015 (16:24 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कड़कड़डूमा इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि...
* भाजपा को बहुमत दीजिए, हम ईमानदार सरकार देंगे।
* दिल्ली में कुछ लोगों ने एक साल बर्बाद करने का पाप किया।
* ओबामा के भारत आने पर विवाद क्यों? 
* 30 साल बाद आपने दिल्ली में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनाई।
* आज दुनियाभर में भारत की जय जयकार हो रही है।
* कुछ दिनों में 11 करोड़ बैंक खातें खोले जाएंगे। सब्सिडी की चोरी पर ताला लगाया।
* मैं बयानबाजी कम करता हूं लेकिन भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है।
* गरीबों की चिंता नारेबाजी से दूर नहीं होती।
* जहां झोपड़ी होगी वहां पक्के मकान बनाए जाएंगे।
* यमुना को दिल्ली की शान बनाए जाएंगे।
* एक तरफ गरीबों का कल्याण करना है, दूसरी तरफ नौजवानों को रोजगार देना है।
* हरियाणा और दिल्ली में कांग्रेस की सरकारें थीं, फिर भी दिल्ली पानी को तरसती थी। भाजपा की सरकार बनते ही दिल्ली को पानी मिलना शुरू हो गया है। 
* हमारे लिए राजनीति से ज्यादा राष्ट्रनीति की अहमियत है।
* अच्छी सोच वाले लोग सरकार में होते हैं तो अच्छे परिणाम आते हैं। 
* मैं बयानबाजी में भरोसा नहीं रखता। मैं ऐसी कोशिशें कर रहा हूं, जिससे भ्रष्टाचार पर नकेल कस सके।
* पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्लवासियों ने भाजपा पर भरोसा करते हुए सबसे ज्यादा सीटें दी थीं, लेकिन सरकार बनाने में कुछ कम पड़ गईं। 
* भाजपा भी सौदेबाजी कर सकती थी, कुर्सी का खेल खेल सकती थी, लेकिन हमने वह रास्ता नहीं अपनाया। 
* हमने हाथ जोड़कर नम्रता से दिल्ली की जनता से माफी मांगी थी। यदि भाजपा वालों को पांच सीटें और दे देते तो सरकार बन जाती। दिल्ली की जनता के मन में भी यह कसक थी, जो उन्होंने लोकसभा चुनाव में दूर कर दी। 
* अब दिल्ली भाजपा को दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा को सरकार बनाने का अवसर देगी, ऐसा मेरा भरोसा है। दिल्ली को स्थित सरकार चाहिए। 
* दिल्ली को सरकार चलाने का अनुभव वाले लोग चाहिए।
* किरणजी को दिल्ली का चप्पा चप्पा पता है। वे दिल्ली के इतिहास, भूगोल को जानती हैं, जिन्हें प्रशासन का अनुभव है। वे मजबूत इरादे और कंधे वाली महिला हैं। वे दिल्ली को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी, ऐसा मेरा विश्वास है। मैं तो सेवक के रूप में आपके साथ हूं ही। 
* मैं यहां आपसे आशीर्वाद मांगने आया। चुनाव में आरोप प्रत्यारोप होते हैं। झूठे सच्चे वादे भी होते हैं। भ्रम फैलाने का प्रयास भी होता है। मगर जनता जनार्दन में दूध का दूध और पानी का पानी करने की क्षमता रखती है।
* जनता एक बार गलती कर सकती है, मगर बार बार गलती नहीं करती है। 
* जिन लोगों के आपने मतदान किया उन्होंने आपकी पीठ में झुरा घोंप दिया। आपको अस्थिरता में झोंक दिया। मगर लोकसभा चुनाव में जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। 
* इस चुनाव में भी दिल्ली को बर्बाद करने वालों को दिल्ली कतई पसंद नहीं करेगी, यह मेरा विश्वास है। 
* जो बड़ी बड़ी बातें करते हैं उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी देखना चाहिए। 
* लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त होने का रिकॉर्ड बना। 
* एकाध बार झूठ चल जाता है, एकाध बार लोगों की आंख में धूल झोंककर सफलता पाई जा सकती है, लेकिन बार बार यह संभव नहीं है। 
* यह चुनाव किसी की जीत हार या सरकार बनाने के लिए नहीं है, यह चुनाव भारत की छवि भी दुनिया में प्रस्तुत करेगा। दिल्ली की हर घटना का पूरे दुनिया में प्रभाव पड़ता है। दिल्ली हिन्दुस्तान की पहचान है। 
* मैं दिल्लीवासी हो गया हूं और मैं दिल्ली इसलिए आया हूं क्योंकि आपने मुझे दिल्ली बुलाया है। 
* दिल्ली ने यदि मुझे सात एमपी नहीं दिए होते तो क्या मेरा यहां संभव होता?
* मैं दिल्ली पर गद्दी पर बैठने नहीं आया हूं। मैं आया हूं आपकी सेवा करने के लिए। आप के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए।
* मैं आया पिछले 15 साल से दिल्ली ने जो बर्बादी देखी है उन सारी मुसीबतों से निकालने आया हूं। 
* मुझे यहां की गली मोहल्ले की सेवा करन का मौका चाहिए।
* आप यहां ऐसी सरकार बनाएं जिनके साथ मैं कंधे से कंधा मिलाकर आपकी समस्याओं का समाधान कर सकूं। 
* कृष्णानगर इस बार दिल्ली को नया मुख्‍यमंत्री देने वाला है। यहां से किरण बेदी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। 
* भाजपा विजयश्री की ओर तेजी से बढ़ रही है। 
* मोदी मंच पर पहुंचे।
* अमित शाह बोले, हर घर में 1500 से 4500 की बचत।
 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi