Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के लिए भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vision Document of BJP
नई दिल्ली , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015 (12:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने मंगलवार को अपना विजन डाक्यूमेंट जारी किया। विजन डॉक्यूमेंट पर अमित शाह, किरण बेदी और सतीश उपाध्याय के फोटो है।

विजन डॉक्यूमेंट में 35 मुद्दे और 270 प्वाइंट हैं। महिला सुरक्षा और सुरक्षा प्राथमिकता इसमें सबसे ऊपर है।
 
दिल्ली में भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्यूमेंट जारी कर इसके महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। विजन डॉक्यूमेंट से जुड़ी खास बातें....

* मुख्यमंत्री के साथ ही विधायक और मंत्री भी दिल की बात करेंगे।
* दूसरे राज्यों की कामयाब योजनाओं को लागू करेंगे।
* भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं।
* सरकार के लोग और प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरे करेंगे।
* डिजिटल इंडिया के तहत काम करेंगे।
* पुलिस का भी डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।
* जनता से जुड़ेंगे, मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा।
*  दिल्ली को वर्ल्ड क्लास शहर बनाना है।
* हर घर में बिजली और पानी पहुंचाना प्राथमिकता।
* जहां झुग्गी वहीं गरीबों को मकान देंगी।
* एक लाख मध्यमवर्गीय लोगों के लिए भी पक्के मकान देंगी।
* भाजपा का विजन डाक्यूमेंट लोगों के सपनों को पूरा करेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi