Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस और भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, कौन देगा केजरीवाल को चुनौती...

हमें फॉलो करें कांग्रेस और भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, कौन देगा केजरीवाल को चुनौती...
, मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (07:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से एक दिन पहले कांग्रेस और भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। 
 
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार देर रात 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
 
इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं।
 
केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं। डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है।
 
भाजपा ने नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। सुनील यादव दिल्ली बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के लिए नामाकंन भरने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। 24 जनवरी तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। 8 फरवरी को मतदान होगा। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को सामने आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को पारी से रौंदा