Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में आचार संहिता उल्लंघन के 1000 से ज्यादा मामले

हमें फॉलो करें दिल्ली में आचार संहिता उल्लंघन के 1000 से ज्यादा मामले
, बुधवार, 22 जनवरी 2020 (16:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 1000 से अधिक आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
दिल्ली चुनाव आयोग अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि राजनीतिक संदेश के प्रचार के मामले में ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा सहित 2078 सार्वजनिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर निकायों ने सम्पत्ति विरूपण कानून के तहत 5 लाख 43 हजार 512 होर्डिंग और पोस्टर हटाए हैं।
 
दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी को आचार संहिता लागू हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली चुनाव : 1029 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 1528 नामांकन