Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मनोज तिवारी ने स्वीकारी हार, Tweet में अरविंद केजरीवाल को कही बड़ी बात

हमें फॉलो करें मनोज तिवारी ने स्वीकारी हार, Tweet में अरविंद केजरीवाल को कही बड़ी बात
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (16:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और दिल्ली के मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
 
तिवारी ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा- 'दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन  परिश्रम के लिए साधुवाद, दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवालजी को बहुत-बहुत  बधाई...।
 
तिवारी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 45 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। पार्टी के प्रमुख चेहरे मनीष सिसोदिया, आतिशी और राघव चड्ढा अपने चुनावी क्षेत्र से जीत चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 8 फरवरी को हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Commentary Delhi Assembly Election Results 2020 : केजरीवाल की हैट्रिक, दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार