Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली की कालकाजी सीट से CM आतिशी के मुकाबले कांग्रेस की अलका लांबा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Alka Lamba will be the Congress candidate from Kalkaji assembly seat of Delhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (17:38 IST)
Delhi Assembly Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कालकाजी सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अपनी महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा को दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ उम्मीदवार घोषित किया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने भी कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा के नाम पर मोहर लगा दी है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को टिकट दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 51 कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा के नाम पर मोहर लगाई है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi