Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, कितना सही था दिल्ली में पिछले 3 चुनावों में इनका अनुमान?

14 में से 11 एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत की भविष्‍यवाणी, मात्र 2 में आम आदमी पार्टी सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है, 1 एग्जिट पोल दिल्ली में कांटे की टक्कर बता रहा है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, कितना सही था दिल्ली में पिछले 3 चुनावों में इनका अनुमान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (08:30 IST)
Delhi Elections Exit Poll Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब सभी को चुनाव परिणामों का इंतजार है। एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। 14 में से 11 में भाजपा की बंपर जीत की भविष्‍यवाणी की गई है। मात्र 2 में आम आदमी पार्टी सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है। मात्र 1 एग्जिट पोल दिल्ली में कांटे की टक्कर बता रहा है। ALSO READ: दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल
 
एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा बेहद खुश है तो आप का दावा है कि पार्टी पिछले 3 चुनावों की तरह ही इस बार भी दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। पार्टी के नेताओं का मानना है कि दिल्ली में लगातार चौथी बार पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 
 
इधर 2013, 2015 और 2020 के एग्जिट पोल के नतीजे चुनाव परिणामों से अलग आए थे। इसी आधार पर कई लोग एग्जिट पोल पर भी सवाल उठा रहे हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि इन पोल एजेंसियों ने उनके प्रदर्शन को कम करके आंका है।
 
webdunia
2013 के विधानसभा चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा को मजबूत स्थिति में बता रहे थे। पार्टी के 35 सीटें जीतने का दावा था हालांकि उसे 32 सीटें ही मिल सकी। आप आदमी पार्टी 28 सीटें जीतीं और उसने 8 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना ली। हालांकि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मात्र 48 दिन बाद ही जन लोकपाल विधेयक पारित कराने में विफलता के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ALSO READ: दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर
 
2015 के विधानसभा चुनावों में 6 एक्जिट पोल आप की जीत का दावा कर रहे थे। हालांकि किसी भी एग्जिट पोल ने आप की 60 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा नहीं किया था। हालांकि लोगों ने यहां 67 सीटों पर आप को जीत दिला दी। बहरहाल केजरीवाल की पार्टी 67 सीटें जीत गई जबकि भाजपा मात्र 3 सीटों पर सिमट गई। 
 
2020 के चुनाव में सभी 10 एग्जिट पोलों ने आप की जीत का दावा किया था। अनुमान सही दिशा में थे लेकिन आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीतकर इससे कही ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। इस चुनाव में भी भाजपा केवल 8 सीटें ही जीत पाई। 
 
अब ये एग्जिट पोल कितने सही साबित होंगे, यह 8 फरवरी को पता चल जाएगा। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े फाइनल नतीजे में तब्दील होते हैं तो इसका मतलब है कि भादपा का 27 साल का सूखा खत्म हो सकता है। वहीं नतीजों के गलत होने पर आप लगातार चौथी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi