Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यमुना विवाद पर हरियाणा के CM सैनी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठ फैला रहे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nayab Singh Saini

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 2 फ़रवरी 2025 (00:18 IST)
Chief Minister Nayab Singh Saini News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह यमुना के पानी में जहर मिलाने समेत अन्य झूठा प्रचार करके दिल्ली में अपनी विफलताओं एवं कुशासन को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। सैनी ने कहा, यमुना मेरे लिए सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि आस्था का विषय है। मैंने खुद नदी का पानी पिया है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के झूठ को उजागर किया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं और 8 फरवरी को मतगणना होगी।
 
सैनी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज शौकीन के समर्थन में यहां नांगलोई में एक जनसभा में कहा कि केजरीवाल झूठे आरोप लगाकर अपने जन्म स्थान वाले राज्य हरियाणा को बदनाम कर रहे हैं तथा आठ फरवरी को उनकी ‘झूठ की दुकान’ बंद हो जाएगी। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव है और 8 फरवरी को मतगणना होगी।
उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल अपनी विफलताओं और कुप्रबंधन को छिपाने के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं, जिसमें यह दावा भी शामिल है कि यमुना का पानी जहरीला है, ताकि हरियाणा और दिल्ली के बीच तनाव पैदा किया जा सके। यमुना मेरे लिए सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि आस्था का विषय है। मैंने खुद नदी का पानी पिया है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के झूठ को उजागर किया है।
 
सैनी ने कहा, दिल्ली में हमारे भाई-बहन हैं। क्या हम आपके पानी में जहर मिला देंगे? हमारे प्रधानमंत्री, हमारा (भारतीय जनता पार्टी का) केंद्रीय नेतृत्व... सभी दिल्ली में रहते हैं, तो क्या हम उन्हें अलग तरह का पानी दे रहे हैं? केजरीवाल जानते थे कि जनता उनसे दिल्ली में पानी की खराब गुणवत्ता के बारे में पूछेगी, इसलिए उन्होंने यह झूठी कहानी फैलानी शुरू कर दी।
वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा के समर्थन में आयोजित एक अन्य जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री यमुना जल का घड़ा लेकर पहुंचे। सैनी ने कहा, मैंने हरियाणा में यमुना जल पिया है। शुक्रवार को मैं वजीराबाद स्थित यमुना घाट पर गया और लोगों को दिल्ली और हरियाणा से एकत्र किए गए यमुना नदी के जल के दोनों नमूने दिखाए।
 
सैनी ने कहा, सच्चाई लोगों के सामने है और वे अब गुमराह नहीं होंगे। केजरीवाल ने ए झूठे आरोप लगाकर अपने जन्म स्थान वाले राज्य हरियाणा को बदनाम किया है। दिल्ली की जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करने में अपनी विफलता को छिपाने के लिए वह घटिया राजनीति कर रहे हैं।
केजरीवाल का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। आप प्रमुख ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के जरिए दिल्ली को मिलने वाले पानी में जहर मिला दिया है। सैनी ने शनिवार को यहां नौ जनसभाओं को संबोधित किया और रोड शो में हिस्सा लिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi