Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली चुनाव में सैम पित्रोदा ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, जानिए क्या कहा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली चुनाव में सैम पित्रोदा ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, जानिए क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (12:08 IST)
Sam pitroda news in hindi : दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर सैम पित्रोदा कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने देश में अवैध प्रवासियों के प्रवेश को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्हें भारत में अवैध प्रवासियों को बसाने की वकालत करते हुए सुना गया। सैम पित्रोदा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
 
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने ना केवल घुसपैठियों को भारत में रखने की वकालत की, बल्कि विदेश में बैठकर उन्होंने भारत सरकार की आलोचना भी की। पित्रोदा ने सरकार से कहा कि वह केवल प्रवासन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय ग्लोबल वार्मिंग जैसी सार्वजनिक चिंताओं को प्राथमिकता दे।
 
अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई से नाराज सैम पित्रौदा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हम अवैध प्रवासियों के पीछे लगेंगे, गरीब हैं ये लोग, भूखे हैं ये लोग, इतना काम कर के आते हैं, बेशक अवैध रूप से आते हैं, वो भी ठीक नहीं है, हम समझते हैं, लेकिन हम अवैध प्रवासियों के पीछे पड़ेंगे। बांग्लादेशी के पीछे लगेंगे, अल्पसंख्यक के पीछे लगेंगे, हम सभी को शामिल करेंगे, अगर हमें थोड़ा कष्ट उठाना पड़ा तो ठीक है, हम कष्ट सहेंगे, हम साझा करेंगे, लेकिन कोई भी अपना हिस्सा बड़ा और बड़ा रखना नहीं चाहता है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सम पित्रोदा के बयान कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी के खास सहयोगी सैम पित्रोदा का यह बयान कि अवैध प्रवासियों को भारत में बसाना चाहिए, भले ही देश को इसकी कीमत चुकानी पड़े, चौंकाने वाला है। अब आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में कैसे अवैध प्रवासियों को भारत में बसाने के लिए काम किया।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भी सैम पित्रोदा के बयान ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा था कि उत्तर-पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग गोरे और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं।
 
दिल्ली चुनाव में अवैध प्रवासी बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी इस मामले में एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी के करीबी सैम के बयान से इसमें अब कांग्रेस की भी एंट्री हो गई। हालांकि इस बयान से कांग्रेस को सियासी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi