Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Kailash Gahlot : कैलाश गहलोत की प्रोफाइल, AAP का छोड़ा साथ, बिजवासन में आप से ही मुकाबला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kailash Gahlot : कैलाश गहलोत की प्रोफाइल, AAP का छोड़ा साथ, बिजवासन में आप से ही मुकाबला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

Kailash Gahlot biography in hindi : आम आदमी पार्टी की सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने चुनाव से भाजपा दामन थाम लिया था। कैलाश गहलोत नजफगढ़ से मौजूदा विधायक हैं। कैलाश गहलोत का नाम आप के बड़े नेताओं में शामिल हैं। वे आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर रहे हैं। कैलाश गहलोत 2015 से ही विधायक हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कैलाश गहलोत को बिजवासन से उम्मीदवार बनाया है। कैलाश गहलोत का मुकाबला आप उम्मीदवार सुरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस के देविंदर कुमार सेहरावत से है। बीएसपी से कमल सिंह उम्मीदवार हैं। उन्होंने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर 'जनता से किए वादे पूरे न करने' का आरोप लगाया। 
कैलाश गहलोत ने नवंबर 2024 को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नजफगढ़ से विधायक गहलोत ने तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। कैलाश गहलोत के पास परिवहन विभाग के अलावा राजस्व, कानून, न्याय एवं विधायी मामले, सूचना और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार विभाग भी थे। 
 
राजनीतिक करियर : पेशे से कैलाश गहलोत एक वकील रहे हैं। उन्होंने 16 साल सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत की है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की शुरुआत के दिनों से ही कैलाश गहलोत राजनीति से जुड़े हैं। कैलाश गहलोत ने फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा का पहला चुनाव जीता था।
जन्म और शिक्षा : कैलाश गहलोत का जन्म दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र के मित्राउन गांव में हुआ। वे जाट समुदाय से आते हैं और दिल्ली में अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने कानून की पढ़ाई की और पेशे से वकील रहे। कैलाश गहलोत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ लॉ, मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री प्राप्त की है।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में करीब 16 साल वकालत की। वे दिल्ली हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य भी रहे। इसके बाद वे सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए। गहलोत ने मौसमी मिश्रा गहलोत से शादी की है और इनकी दो बेटियां हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi