प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में किया घर घर जाकर प्रचार, आप और भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार किया।
Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi) ने सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा (Jangpura) विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के इस प्रचार का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया।
ALSO READ: प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर
कांग्रेस ने कहा कि जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ है, इसलिए दिल्ली में आ रही है कांग्रेस। जंगपुरा से आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह उम्मीदवार हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta