Delhi Election 2008 60 63 %e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8 108113000044_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

60-63 फीसदी मतदान

Advertiesment
चुनाव 2008
दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मतदान 60 फीसदी से ज्यादा रहा। 70 में से 69 सीटों पर हुए मतदान में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कोई बड़ी वारदात भी सामने नहीं आई है। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने पर दो अफसरों पर गाज गिरी है।

चुनाव में गड़बड़ी फैलाने और मारपीट के आरोप में 130 लोग हिरासत में लिए गए। 30 वाहन जब्त किए गए हैं। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में हुई चुनावी लड़ाई में बहुजन समाज पार्टी के तीन लोग घायल हुए हैं। महरौली में चुनावी हिंसा में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ख्याला में कुछ लोगों पर आम्‌र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मार्ग इलाके में कुछ अत्र्ज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और मतदान में गड़बड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सतबीर साइलस बेदी ने बताया कि दिल्ली में रिकार्ड मतदान हुआ है। शुरूआती रूझान के अनुसार साठ फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। जिसके 63 प्रतिशत तक पहुँचने की संभावना है। सुबह 12 बजे मतदान की रफ्तार कम रही। 12 बजे तक 18 से 22 फीसदी तक मतदान हुआ। कुछ इलाकों में 70 फीसदी मतदान हुआ है।

मतदान प्रतिशत बढ़ने के लिए उन्होंने दिल्ली की जनता व चुनाव डयूटी पर लगे हर स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में कुछ स्थानों पर हुई छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो बड़ी वारदात भी नहीं हुई है। चुनाव के दौरान आई शिकायत के आधार पर दो जगह कार्रवाई की गई। कालकाजी सीट पर निर्वाचन अधिकारी लल्लन सिंह का तबादला कर दिया गया। यहाँ दामोदर सिंह मीणा को तैनात किया गया है। करावल नगर में निर्धारित स्थान से हटकर मतदाता स्थल बनवाने के कारण सेक्टर अधिकारी सैफी अहमद को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा 63 फीसदी मतदान दक्षिण पश्चिम जिला में होने की जानकारी मिली है। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi