Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब कहाँ जाएँगे वीके मल्होत्रा?

हमें फॉलो करें अब कहाँ जाएँगे वीके मल्होत्रा?
नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 10 दिसंबर 2008 (23:34 IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा क्या लोकसभा के सदस्य बने रहेंगे या दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने वाले मल्होत्रा लोकसभा में आज इस तरह के तमाम सवालों से घिर गए।

मल्होत्रा के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि भाजपा की पराजय के बाद वह लोकसभा में बने रहना चाहते हैं और दिल्ली की राजनीति से भी दूर रहना चाहते हैं। दक्षिण दिल्ली से सांसद मल्होत्रा लोकसभा में विपक्ष के उपनेता भी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi