Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कांग्रेस का सफाया, शीला हारीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013
नई दिल्ली , रविवार, 8 दिसंबर 2013 (15:57 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ‍में इस बार सत्ता पलट गई है। भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आ गई है जबकि केजरीवाल की पार्टी दूसरे नंबर पर रही और कांग्रेस के लगभग सफाया हो गया है।

हालांकि अब दिल्ली में यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि सरकार कौन बनाए क्योंकि भाजपा को अभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला है और आम आदमी पार्टी को यदि कांग्रेस सहयोग करती है तो अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के नए मुख्‍यमंत्री होंगे।

अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित को 22 हजार मतों से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है।

राज्य में सत्तारूढ़ में कांग्रेस का सफाया हो चुका है। मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित खुद नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के हाथों हार गई है। चुनाव परिणामों में ‍भाजपा पहले, आप दूसरे और कांग्रस तीसरे स्थान पर रहीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है। दिल्ली की महत्वपूर्ण सीट नई दिल्ली से आप के अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित चुनाव को भारी मतों से हरा दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi