Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हमें 'आप' की ताकत का अंदाजा नहीं था-नितिन गडकरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें हमें 'आप' की ताकत का अंदाजा नहीं था-नितिन गडकरी
नई दिल्ली , रविवार, 8 दिसंबर 2013 (15:40 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रभारी नितिन गडकरी ने आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर उसे बधाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को इस नई पार्टी की ताकत का अंदाजा नहीं था।

दिल्ली के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा कि जनादेश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ठुकरा दिया है।

उन्होंने कहा, हमें यह उम्मीद नहीं थी कि आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन इतना अच्छा रहेगा। हम इस प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय तक भाजपा को 34 सीटें मिल रही हैं और उम्मीद है कि हम बहुमत हासिल कर लेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi