Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आम आदमी पार्टी ने की धोखाधड़ी-स्वामी

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली चुनाव
नई दिल्ली , मंगलवार, 12 नवंबर 2013 (14:52 IST)
FILE
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आम आदमी पार्टी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी को आवाज नाम की संस्था ने करोड़ों का चंदा दिया।

उन्होंने कहा कि वह एक अमेरिकी नागरिक के उस चंदे के बारे में खुलासा करेंगे जिसका वेरीफिकेशन नहीं किया गया था। लिहाजा यह धोखाधड़ी का मामला बनता है। गौरतलब है कि आवाज नाम की संस्था अरब देशों में ऐसे आंदोलन को फंडिंग करती रही है।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी कहा था कि उनके पास आप को मिल रहे चंदे को लेकर शिकायतें आई हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी नेता केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को मिल रहे चंदों की भी जांच होनी चाहिए। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi