Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिग्विजय बोले, मैं नहीं जानता क्या होगा दिल्ली का परिणाम...

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिग्विजय बोले, मैं नहीं जानता क्या होगा दिल्ली का परिणाम...
नई दिल्ली , शनिवार, 7 दिसंबर 2013 (14:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हम अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं, लेकिन दिल्ली और राजस्थान में क्या होने वाला है मैं नहीं कह सकता।
FILE

उन्होंने चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के बारे में कहा कि इतने बडे देश में सर्वेक्षणों का कोई महत्व नहीं है। इन्हें कूढ़े में डाल देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हम अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि दिल्ली और राजस्थान में क्या होने वाला है मैं नहीं कह सकता।

दिग्विजय सिंह का यह बयान के दिल्ली के हलकों में चर्चा का विषय बन गया। वह कांग्रेस के बडे नेता हैं और उनके बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi