Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा कांग्रेस व आप से बहुत आगे-हर्षवर्धन

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013
नई दिल्ली , बुधवार, 4 दिसंबर 2013 (16:35 IST)
FILE
नई दिल्ली। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन ने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी 15 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में वापस लौटेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से बहुत आगे है।

कृष्णा नगर विधानसभा सीट से अपना वोट डालने के बाद हर्षवर्धन ने कहा कि मैं आपको स्पष्ट तौर पर बता देना चाहता हूं कि कांग्रेस और दिल्ली की राजनीति में नए खिलाड़ी से भाजपा बहुत आगे हैं। मुझे हमारी जीत का 100 प्रतिशत विश्वास है। मुझे लगता है कि हमारे वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगा सकता।

इन दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि त्रिकोणीय मुकाबले की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, हर्षवर्धन ने कहा कि अगर कोई मुकाबला या स्पर्धा है और वह कांग्रेस और नई पार्टी के बीच (दूसरे स्थान के लिए) है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi