Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनीष सिसोदिया : प्रोफाइल

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनीष सिसोदिया : प्रोफाइल
FILE
आप पार्टी के संस्थापक सदस्य, पत्रकार और समाजिक कार्यकर्त्ता मनीष सिसोदिया का जन्म 2 फरवरी 1972 को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर आईएमसी से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज और ऑल इंडिया रेडियों दिल्ली में लंबे समय तक पत्रकार के रुप में काम किया।

मनीष सिसोदिया पहली बार अन्ना हजारे के चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के समय चर्चा में आए। उन्होंने अन्ना के जनलोकपाल पर हर समय साथ दिया। इसके बाद वे अन्ना हजारे से अलग हुए अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाई गई आप पार्टी के सदस्य बन गए। वे वर्तमान में पटपड़गंज विधानसभा सीट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi