Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, शाहरुख गिरफ्तार

Advertiesment
Delhi police
नई दिल्ली। दिल्ली में दंगों के दौरान पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख को पुलिस ने मंगलवार को यूपी के बरेली से गिरफ्तार कर लिया।
 
दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को बरेली से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में लाल शर्ट पहने एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल तानी थी।
 
लाल रंग की टीशर्ट पहने इस व्यक्ति की पहचान शाहरुख के रूप में की थी। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और फोटो में भी इस शख्स को हाथ में बंदूक लिए पुलिस वाले के सामने बढ़ते देखा जा सकता है। जब पुलिसकर्मी ने शख्स को रोका तो इस व्यक्ति ने वहीं गोली चला दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका में संसद भंग, 25 अप्रैल को होंगे मध्यावधि चुनाव