Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजित डोभाल ने रोती मुस्लिम लड़की से कहा 'इंशाअल्लाह सब ठीक होगा'

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi Violence
नई दिल्ली , बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (18:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रभावित इलाक़ों में गए और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। 
 
वहां एक मुस्लिम लड़की ने रोते हुए कहा कि हम लोग यहां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है, दुकानें जलाई गईं। हमें बहुत डर लग रहा है। हम स्टूडेंट हैं और पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। डर के कारण हम रात में सो नहीं पा रहे हैं सर।

अजित डोभाल ने लड़की दिलासा देते हुए कहा कि अब आप चिंता मत कीजिए। मैं गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के निर्देश पर यहां आया हूं। आप इत्मीनान रखिए। इंशाअल्लाह सब ठीक होगा।

उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि आप लोग टेंशन मत लीजिए, हम एक दूसरे की समस्याएं बढ़ाएं नहीं बल्कि सुलझाएं। अजित डोभाल ने लोगों से कहा कि प्रेम की भावना बनाए रखिए। हमारा एक देश है और हम सबको मिलकर रहना है। देश को मिलकर आगे बढ़ाना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस का पूरा ध्यान सफेद गेंद पर, कहा-टेस्ट की लाल गेंद से ज्यादा आसान