Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Dhanteras 2023: धनतेरस पर्व के शुभ मुहूर्त और खरीदी के योग, यहां जानें

हमें फॉलो करें Dhanteras 2023: धनतेरस पर्व के शुभ मुहूर्त और खरीदी के योग, यहां जानें
Dhanteras 2023: इस बार धनतेरस के त्योहार को लेकर भी भ्रम है कि कब इसे मनाएं, 10 नवंबर को या 11 नवंबर को। दिवाली के पांच दिन उत्सव का पहला दिन होता है धन तेरस का पर्व। इस दिन भगवान धनवंतरि देव की पूजा के साथ ही यमराज की पूजा भी होती है। इस दिन पीतल, सोना, धनिया, वस्त्र के सात ही दिवाली की खरीदी भी की जाती है। आओ जानते हैं कि धन तेरस का पर्व कब है?
 
तेरस की तिथि:-
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ- 10 नवम्बर 2023 को दोपहर 12:35 से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 11 नवम्बर 2023 को दोपहर 01:57 पर।
 
नोट : चूंकि तिथि दिन में प्रारंभ हो रही है तो 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को ही धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा, क्योंकि तेरस की पूजा रात में ही होती है और 11 तारीख को दोपहर को तिथि समाप्त हो जाएगी।
 
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम को 06:20 से रात्रि 08:20 तक।
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम को 06:02 से रा‍त्रि 08:34 तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:45 तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:15 से 03:01 तक।

नोट: स्थानीय समयानुसार मुहूर्त समय में घट-बढ़ रहती है।

webdunia
Dhanteras Muhurat 2023


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धनतेरस पर निबंध