Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धनतेरस 2022 के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदने का 1 सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त नोट कर लें

हमें फॉलो करें धनतेरस 2022 के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदने का 1 सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त नोट कर लें
, शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (10:46 IST)
Dhanteras ke shubh muhurt : धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन क्यों मनाया जाएगा? क्या है इस दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे अच्‍छा शुभ मुहूर्त? कौनसे से योग में मनेगा धन तेरस का का त्योहार। आओ जानते हैं सभी कुछ बहुत ही संक्षिप्त में।
 
 
त्रयोदशी तिथि : इस बार 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को त्रयोदशी तिथि 6 बजकर 2 मिनट पर प्रारंभ होगी। त्रयोदशी अगले दिन यानी 23 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। इसलिए कुछ लोग 22 अक्टूबर को ही धनतेरस मना रहे हैं जबकि शास्त्रों के अनुसार जब तिथि शाम के समय प्रारंभ होती है तो फिर उदयातिथि के अनुसार ही पर्व मनाना चाहिए। उदयातिथि के मान से 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। 
 
23 अक्टूबर 2022 धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने के शुभ मुहूर्त | Dhanteras ke shubh muhurt 2022:
 
- धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त : शाम 05:44 से 06:06 तक।
- अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:59 से दोपहर 12:46 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:18 से 03:05 तक।
 
सोना चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय : सुबह 10:41 से 12:05 तक और इसके बाद दोपहर 01:30 से 02:54 तक। इसमें सुबह का समय सबसे उत्तम है।
 
 
23 अक्टूबर 2022 धनतेरस के शुभ योग | Dhanteras ke shubh yog 2022:
 
- सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन रहेगा।
- अमृत सिद्धि योग : दोपहर 02:34 से प्रारंभ होगर अगले दिन सुबह 06:35 तक रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिवाली पर लक्ष्मी जी को कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?