दिलीप कुमार के साथ काम करना हर कलाकार के लिए एक सपना होता है। ये सपना कम कलाकारों का ही पूरा हो पाया है क्योंकि दिलीप कुमार ने बेहद कम फिल्में की। साथ ही कुछ कलाकार उनके सामने आने से इसलिए बचते रहे क्योंकि वे दिलीप साहब के सामने कमजोर नहीं लगना चाहते थे। जिन प्रमुख कलाकारों ने उनके साथ काम किया है, वे इस प्रकार हैं :
अजीत : नया दौर, मुगल-ए-आजम
अमिताभ बच्चन : शक्ति
अनिल कपूर : शक्ति, मशाल, कर्मा
अशोक कुमार : दीदार, शक्ति
बलराज साहनी : हलचल, संघर्ष
देव आनंद : इंसानियत
गोविंदा : इज्जतदार
जैकी श्रॉफ : कर्मा, सौदागर
मनोज कुमार : आदमी, क्रांति
नसीरुद्दीन शाह : कर्मा
पृथ्वीराज कपूर : मुगल-ए-आजम
राज कपूर : अंदाज
राजकुमार : पैगाम, सौदागर
संजय दत्त : विधाता, कानून अपना-अपना
संजीव कुमार : संघर्ष, विधाता
शम्मी कपूर : विधाता
शशि कपूर : क्रांति
शत्रुघ्न सिन्हा : क्रांति
About Writer
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।....
और पढ़ें