Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धनतेरस से 3 दिन जपें यह मंत्र, पाएं निरंतर उन्नति

Advertiesment
diwali
धन प्राप्ति एवं स्वास्थ्य वृद्ध‍ि के लिए धनतेरस का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन से दीपावली का आरंभ भी होता है। इस शुभ दिन से आराधना शुरू कर आप धन, सम़द्ध‍ि एवं उत्तरोत्तर उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए धनतेरस विशेष तंत्र पूजन का विधान शास्त्रों में मिलता है। प्रस्तुत है उन्नति के लिए मंत्र-तं‍त्र विधि : 

 
सामग्री :  दक्षिणावर्ती शंख, केसर, गंगाजल का पात्र, धूप अगरबत्ती, दीपक, लाल वस्त्र।
 
ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृह स्थिरो ह्रीं ॐ नमः

विधि : सबसे पहले सामने लक्ष्मी जी का चित्र रखें तथा उनके सामने लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर दक्षिणावर्ती शंख रख दें। उस पर केसर से स्वास्तिक बना लें तथा कुमकुम से तिलक कर दें। 

webdunia
बाद में स्फटिक की माला से मंत्र की 7 माला करें। तीन दिन तक ऐसा निरंतर करें। इतने से ही मंत्र-साधना सिद्ध हो जाती है। मंत्र जप पूरा होने के पश्चात् लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें। जब तक वह शंख घर में रहेगा, तब तक घर में निरंतर उन्नति होती रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi