Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धनतेरस 2019 : आज घर की ये 4 जगह दीपों से जगमगाती हुई होना चाहिए

हमें फॉलो करें धनतेरस 2019 : आज घर की ये 4 जगह दीपों से जगमगाती हुई होना चाहिए
, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (14:50 IST)
दिवाली से पहले आप भले ही घर की सफाई कर चुके हों, पर धनतेरस के दिन घर में कुछ खास जगहों की सफाई करने पर विशेष लाभ प्राप्त होते हैं.....
 
आज हम आपको वो खास उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आपकी आमदनी, आपकी धन दौलत और आपकी किस्मत भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि पाकर चमक उठेगी। 
 
1. ईशान कोण की सफाई:
 
वास्तु के अनुसार घर का ईशान कोण सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसे देवताओं का स्थान कहते हैं। इसलिए हर घर में आमतौर पर मंदिर इसी कोण में बना होता है। 
 
घर का ईशान कोण उत्तर-पूर्व कोण को कहते हैं। धनतेरस के दिन इस कोण की सफाई जरूर करनी चाहिए। यहां दीपक अवश्य जलाएं। 
 
कहा जाता है कि घर का यह क्षेत्र यदि गंदा है या इस जगह पर ऐसी चीजें रखी हैं, जिनका आप कभी इस्तेमाल ही नहीं करते, तो ऐसे घर में मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। 
 
इसलिए अपने घर के ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए। खासतौर से धनतेरस के दिन इस स्थान की साफ-सफाई करने से घर के वास्तु में सुधार होता है। यहां आज 5 दीपक जलाकर रखें। 
 
2 . पूर्व की ओर:
 
धनतेरस के दिन सवेरे ही उठकर घर के पूर्व के स्थानों को साफ अवश्य करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। एक बड़ा दीपक तिल के तेल का यहां अवश्य जलाएं। 
 
3. उत्तर दिशा:
 
घर के उत्तर दिशा का साफ होना भी महत्वपूर्ण है। इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं। यहां घी का दीपक रखें। 
 
4. ब्रह्म स्थान:
 
सबसे महत्वपूर्ण घर के बीचों बीच यानी ब्रह्म स्थान से जरूरत में न आने वाला सामान हटाकर अच्छी तरह से साफ करें। यहां भी घी का दीपक रखें। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धनतेरस 2019 : आज जो बर्तन घर पर लाएं उसे खाली न रखें, ये 7 चीजें तुरंत डालें बर्तन में